Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsMissing Girl from Jaunpur at Wedding in Vindhyachal Sparks Police Search
चचेरी बहन की शादी में जौनपुर से  विन्ध्याचल पहुंची युवती लापता

चचेरी बहन की शादी में जौनपुर से विन्ध्याचल पहुंची युवती लापता

संक्षेप:

Mirzapur News - विन्ध्याचल(मिर्जापुर)। चचेरी बहन की शादी में शामिल होने शाहपुर जौनपुर से आई एक

Nov 30, 2025 11:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

विन्ध्याचल(मिर्जापुर)। चचेरी बहन की शादी में शामिल होने शाहपुर जौनपुर से आई एक युवती शनिवार की शाम विन्ध्याचल पुरानी वीआईपी रोड स्थित एक पुरोहित के बाड़ा से लापता हो गयी। परिजनों ने काफी खोज लेकिन जब नहीं मिली तब पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है। जौनपुर के शाहपुर से एक परिवार विन्ध्याचल में शादी करने के लिए पुरानी वीआईपी के एक पुरोहित के बाड़ा में आया था। दिन में ही शादी की रस्म पूरी की गई। शनिवार शाम चार बजे के करीब दुल्हन की चचेरी बहन उम्र 23 वर्ष गायब हो गयी। परिवार वालो ने काफी खोजबीन की जब वह नहीं मिली।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तब विंध्याचल थाने पहुंचकर इसकी सूचना दे दी। मामले की जानकारी होते ही मौके पर पहुची पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी,लेकिन युवती का कहीं पता नहीं चला। लापता युवती के पिता ने बताया कि मेरी बेटी शाम से ही नहीं मिल रही हैं। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि गायब युवती की सीसीटीवी के माध्यम से खोजबीन की जा रही है।