ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरमिर्जापुर: मछली पकड़ते समय तालाब में डूबने से युवक की मौत

मिर्जापुर: मछली पकड़ते समय तालाब में डूबने से युवक की मौत

विंध्याचल थाना क्षेत्र के खम्हरिया कला गांव स्थित सीवान में बुधवार की दोपहर तालाब में मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत हो गयी। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में...

मिर्जापुर: मछली पकड़ते समय तालाब में डूबने से युवक की मौत
हिन्दुस्तान टीम,मिर्जापुरThu, 03 Oct 2019 12:24 AM
ऐप पर पढ़ें

विंध्याचल थाना क्षेत्र के खम्हरिया कला गांव स्थित सीवान में बुधवार की दोपहर तालाब में मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत हो गयी। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विंध्याचल थाना क्षेत्र के जोधीपुर बिरौरा गांव निवासी रामलखन बिंद 32 दोपहर लगभग ढ़ाई बजे घर से एक किमी पूरब छनवर के सीवान स्थित तालाब में मछली पकड़ने गया था। मछली पकड़ते समय अचानक युवक का पैर फिसलने से लबालब भरे तालाब में गिरा और डूब गया। कुछ ही देर बाद मछली पकड़ने पहुंचे दो युवकों को उसका हाथ दिखाई पड़ा। युवकों ने गांव में जाकर लोगों को बताया। घटनास्थल पर जुटे ग्रामीणों ने स्थानीय तैराक युवकों से शव बाहर निकलवाया। घटना की जानकारी होते ही परिजन भी पहुंच गए। युवक की मौत से परिजनों को रो रो कर हाल बेहाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। खेती किसानी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक के दो पुत्र व दो पुत्री हैं। जिला पंचायत सदस्य सुरेश कुमार बिंद ने प्रशासनिक अधिकारियों से पीड़ित परिवार को सहायता मुहैया कराने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें