पति और जेठ-जेठानी पर घर से भगाने का आरोप, अनशन
Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Mirzapur News - मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र की सीमा कसेरा ने अपने पति और जेठ-जेठानी पर घर से भगाने का आरोप लगाया है। उसने न्याय की गुहार लगाते हुए कलक्ट्रेट में अनशन किया। पहले पुलिस ने उसे घर भेजा, लेकिन परिवार ने दरवाजा नहीं खोला। सीमा ने फिर से अनशन कर जिला प्रशासन से न्याय मांगा।

मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के चिनिहवा इनारा की महिला ने अपने पति और जेठ-जेठानी पर घर से भगाने का आरोप लगाकर कलक्ट्रेट में अनशन पर बैठ गई। पीड़िता सीमा कसेरा पत्नी हरिकिशन कसेरा ने बताया कि कटरा कोतवाली में शिकायत किया था कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्याय के लिए सोमवार को अनशन पर बैठी थी। जानकारी होने पर नगर मजिस्ट्रेट ने पुलिस के साथ महिला को घर भेजवा दिया। लेकिन घरवालों ने कमरा नहीं खोला। पीड़िता रात भर घर के बाहर रही। बुधवार को एक बार फिर महिला अनशन पर बैठ गई। जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई।
ये भी पढ़ें:जेठ-जेठानी पर देवरानी से मारपीट का आरोप
ये भी पढ़ें:विवाहिता से छेड़छाड़, सास को पीटा
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


