बुंदेलखण्डी वार्ड के उप चुनाव के लिए पांच को डाला जाएगा वोट
मिर्जापुर के वार्ड संख्या 36 बुंदेलखंडी वार्ड के सभासद पद के उप चुनाव के लिए पांच मई को मतदान होगा। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और चुनाव चिन्ह का आवंटन भी हो चुका है। मतदान चार स्थलों पर सुबह सात से पांच बजे के बीच होगा। मतों की गणना सात मई को होगी।

मिर्जापुर। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के वार्ड संख्या 36 बुंदेलखंडी वार्ड के सभासद पद के उप चुनाव के लिए पांच मई को मतदान कराया जाएगा। मतदान कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। साथ ही भाजपा,सपा समेत दो निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन भी कर दिया गया है। वहीं कलक्ट्रेट परिसर से चार मई को पोलियां पार्टियां रवाना की जाएगी। सात पोलिंग पार्टियां मतदान कराएंगी। दो पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है। वार्ड संख्या 36 के 5651 मतदाता पांच मई को चार मतदान स्थलों पर सुबह सात से पांच बजे के बीच अपने मताधिकार कर प्रयोग करेंगे। सात मई को मतों की गणना अपर उपजिलाधिाकारी सदर कार्यालय में कराया जाएगा। उप चुनाव में सपा के नागेंद्र तिवारी का चुनाव चिन्ह साइकिल,भाजपा के नितिन केसरवानी का कमल का फूल,निर्दलीय दाऊ दयाल को चश्मा और निर्दलीय रवि को किताब चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। मतदान केंद्र बसंत विद्यालय इंका में मतदान स्लल 227 एवं 228 पर क्रमश:557 एवं1028 मतदाता,भारतीय शिशु मंदिर नारघाट के कक्ष एक में मतदान स्थल 229 पर 766 मतदाता,भारतीय शिशु मंदिर के ही कक्ष दो में 230 मतदान स्थल पर 746 इसी विद्यालय के कक्ष तीन स्थित 231 मतदान स्थल पर 393 मतदाता अपने मत डालेंगे। इसके अलावा धुंधी कटरा स्थित बंदा बैरागी प्राथमिक पाठशाला के मतदान स्थल 232 पर 1059 एवं 233 पर 1102 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उप निर्वाचन की दृष्टि से सभी सातों मतदान स्थलों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। मतदान में दो दिन का समय शेष होने की वजह से राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों से लेकर निर्दलीयों उम्मीदवारों की लामबंदी तेज हो गई है。
रिटर्निंग आफिसर बनाए गए
रिटर्निंग आफिसर उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.मनोज कुमार,सहायक रिटर्निंग आफिसर बाणसागर के अवर अभियंता रामेष्ट तिवारी,जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चंद्र और सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में सहायक सेवा योजन अधिकारी विवेक साहू को मनाया गया है।
गुलाबी रंग के होंगे बैलेट पेपर
नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 36 के रिक्त सभासद के पद के सभी प्रत्याशियों के बैलेट पेपर का रंग गुलाबी होगा। बैलट पेपर छप कर आ गया है।
सातों मतदान स्थल अतिसंवेदनशील
निष्पक्ष निर्वाचन की दृष्टि से एक मात्र सभासद पद के लिए वार्ड संख्या 36 के लिए होने वाले उप चुनाव के लिए सातों मतदान स्थलों को अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखे गए हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


