नकल विहीन परीक्षा कराना प्राथमिकता : कुलपति

Feb 16, 2026 01:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

Mirzapur News - मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने केबीपीजी कॉलेज में सेमेस्टर परीक्षाओं का निरीक्षण किया। कुल 645 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 24 अनुपस्थित रहे। कुलपति ने परीक्षा केंद्र को नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

नकल विहीन परीक्षा कराना प्राथमिकता : कुलपति

मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय संबद्ध महाविद्यालयों में चल रही सेमेस्टर परीक्षाओं का सुचारू और नकलमुक्त संचालन सुनिश्चित करने के लिए विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.शोभा गौड़ ने नगर के मुसफ्फरगंज स्थित केबीपीजी कॉलेज में सोमवार को प्रथम पाली की परीक्षा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुलपति को प्राचार्य ने बताया कि केबीपीजी कॉलेज, ज्ञानन्दा, गजानंद पीजी कॉलेज के एमए, एमएससी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में कुल 645 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनमें 24 अनुपस्थितऔर 671 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हैं। कुलपति ने केंद्र व्यवस्थापक को नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित कराने की हिदायत दी। उनके साथ केंद्रीय सचल दल के संयोजक प्रोफेसर भवभूति मिश्र, प्रोफेसर वंदना मिश्रा, डॉ. प्रभुनाथ यादव, डॉ.कुलदीप पांडेय,डॉ.रत्नेश मिश्रा,डॉ. केएम दुबे, डॉ.ऋचा शुक्ला,डॉ. सुभाष पांडेय आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।