एनपीएस का अनुदान स्थानांतरित न करने पर रोष
Mirzapur News - मिर्जापुर में शिक्षकों ने शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार और समस्याओं के समय पर निस्तारण न होने पर रोष जताया। मंडलीय अध्यक्ष ने एनपीएस के अनुदान में देरी और डीआईओएस कार्यालय की उदासीनता के आरोप लगाए। यदि समस्याएं हल नहीं हुईं, तो कार्यालयों का घेराव किया जाएगा।
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट जिला कार्यसमिति की बैठक बुधवार को माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज में हुई। इस दौरान शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण शिक्षकों की समस्याओं के ससमय निस्तारण न हो पाने पर शिक्षकों ने रोष जताया। मंडलीय अध्यक्ष रमेश कुमार द्विवेदी ने जिला विद्यालय निरीक्षक संयुक्त शिक्षा निदेशक विंध्याचल के आदेश का अनुपालन न करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि अबतक शिक्षकों एवं कर्मचारियों का एनपीएस का कर्मचारी अनुदान 10 एवं राज्यांश 14 प्रतिशत उनके खातों में स्थानांतरित नहीं किया गया, जबकि शासन स्तर से लगभग 17 करोड रुपये डीआईओएस के खाते में डम्प पड़ा है।
शिक्षकों के दबाव के बावजूद केवल 6 महीने का ही भुगतान किया गया है। संपूर्ण अंश फरवरी 2023 से ही बकाया है। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि इस संबंध में शीघ्र ही आयुक्त विंध्याचल मंडल एवं शिक्षा मंत्री से मिलकर अवगत कराया जाएगा।जनपद के लगभग 60 शिक्षकों को पुराने पेंशन से आच्छादित किया गया है, लेकिन डीआईओएस कार्यालय की उदासीनता के कारण उनके एनपीएस की कटौती ब्याज सहित उनके जीपीएफ खाते में तत्काल जमा नहीं करवाया गया। इसके अलावा एनपीएस की कटौती, अप्रैल माह से वेतन के साथ प्रान खाते में भेजने की मांग की गई। यदि शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण नहीं होता है तो पुनः जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, जेडी कार्यालय जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। चेताया कि मांगे पूरी नहीं किए जाने पर डीआईओएस कार्यालय का घेराव किया जाएगा। बैठक में मंडलीय मंत्री डॉ. रविशंकर ओझा, संजय सिंह, पवन उपाध्याय, प्रांतीय संरक्षक डॉ. श्याम नारायण तिवारी पूर्व मंडल अध्यक्ष कमला तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष उमाशंकर पांडेय, प्रधानाचार्य प्रेमचंद यादव, उपाध्यक्ष सतीश विश्वकर्मा, सुधा गुप्ता, सपना, चंदा, सियाराम राय, विनोद कुमार सिंह, बृजभूषण पांडेय आदि रहे। इस दौरान गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज कछआ मिर्जापुर के अवकाश प्राप्त प्रवक्ता एवं संगठन के सदस्य राजनाथ पाल के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


