बोर्ड परीक्षा के लिए महिलाओं की दूर लगा दी गई ड्यूटी

Feb 17, 2026 02:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - मिर्जापुर के महिला शिक्षकों ने बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगाने में भेदभाव का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कुछ शिक्षकों को उनकी पसंद के केंद्रों पर ड्यूटी दी गई है, जबकि महिला शिक्षकों को दूर के स्कूलों में भेजा गया है। इससे उन्हें यात्रा में कठिनाई होगी और छोटे बच्चों की देखभाल में समस्या आएगी।

बोर्ड परीक्षा के लिए महिलाओं की दूर लगा दी गई ड्यूटी

मिर्जापुर, संवाददाता नरायनपुर विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय की महिला शिक्षकों की बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगाने में भारी गड़बड़ी बरतने का आरोप महिला शिक्षकों ने लगाया है। महिला शिक्षकों का कहना है कि खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी लगाने में भेदभाव किया गया है। बीआरसी कार्यालय से चहेते शिक्षकों की ड्यूटी उनकी सुविधानुसार पसंदीदा केंद्र पर कक्ष निरीक्षक के रूप में ड्यूटी लगायी गई है। वही महिला शिक्षकों की ड्यूटी विद्यालय/ घर से 15 से 20 किमी दूर लगा दी गई है। इससे महिला शिक्षकों को जहां सुबह परीक्षा केंद्र पहुंचने में दिक्कत होगी। वहीं शाम को लौटने में भी काफी विलंब होगा।

जिन महिलाओं को छोटे बच्चे है उनके लिए काफी दिक्कत होगी। उन्हे बच्चों को घर पर छोड़ कर दस से बारह घंटे बाहर रहना पड़ेगा। यहीं नहीं बीआरसी कार्यालय पर निलंबित अध्यापक धीरज सिंह के इशारे पर महिला शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। कई शिक्षकों को परीक्षा ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया है। वहीं पुरूष शिक्षकों की ड्यूटी पास के विद्यालयों पर लगा दी गई है। इस मामले में बीईओ भी चुप्पी साधे हुए है। वहीं कई ऐसे विद्यालयों पर महिलाओं की ड्यूटी लगा दी गई है, जहां आने जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन की सुविधा नहीं है। महिला शिक्षकों को परीक्षा ड्यूटी के लिए निजी वाहन से आना-जाना पड़ेगा। इससे किराए पर अतिरिक्त धन खर्च करना पड़ेगा। महिला शिक्षकों ने डीएम को पत्रक सौंप कर मामले की जांच कराके सुविधा अनुसार महिलाओं की ड्यूटी लगाए जाने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।