Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsMirzapur SDM Inspects Polling Centers Warns BLAs Over Voter List Review Negligence
एसआईआर में लापरवाही पर दो कार्यकत्रियों का रोका मानदेय

एसआईआर में लापरवाही पर दो कार्यकत्रियों का रोका मानदेय

संक्षेप:

Mirzapur News - मिर्जापुर में एसडीएम सदर गुलाब चंद ने पहाड़ी ब्लाक के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। बीएलओ की लापरवाही पर दो आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय रोकने के निर्देश दिए। अन्य बीएलओ को चेतावनी दी गई कि लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। मतदाता विवरण ऑनलाइन करने के लिए महिलाओं ने गणना प्रपत्र जमा किए।

Fri, 21 Nov 2025 11:47 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

मिर्जापुर। एसडीएम सदर गुलाब चंद ने शुक्रवार को पहाड़ी ब्लाक के आधा दर्जन मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण में लापरवाही बरतने पर बीएलओ नियुक्त की गई दो आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का नवंबर माह का मानदेय रोकने के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं। उन्होंने अन्य बीएलओ को भी चेतावनी दी है कि यदि गहन पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बरती गई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दो बीएलओ का मानदेय रोके जाने से अन्य बीएलओ में हड़कंप मचा हुआ है। एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र ने शुक्रवार को पहाड़ी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय तिगोड़ा-2 पर चल रहे गहन पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण करने पहुंचे तो 397 मझवां विधानसभा के भाग संख्या 298 के बीएलओ संजय कुमार के कार्य की समीक्षा की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उनका कार्य संतोषजनक पाया गया। वहीं, भाग संख्या 291 की बीएलओ मुन्नी पांडेय (आंगनबाड़ी कार्यकत्री) का कार्य खराब पाए जाने पर नवम्बर माह के मानदेय के भुगतान पर रोक लगाने का निर्देश दिए है। वहीं, मुन्नी पाण्डेय को दो दिन में कार्य में सुधार नहीं होने पर विभागीय कार्यवाही एवं सेवा समाप्ति के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी को पत्र भेजने की चेतावनी दी है। एसडीएम ने कहा कि सभी बीएलओ फील्ड में रहकर मतदाता के गणना प्रपत्र संकलित करने एवं ऑनलाइन फीडिंग करने में तेजी लाए। इसके बाद उन्होंने इसी विधानसभा के भाग संख्या 399 का निरीक्षण करने पहुंचे तो बीएलओ/आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुनीता देवी प्रगति खराब मिलने पर मानदेय के भुगता पर रोक लगाने का आदेश दिए हैं। एसडीएम ने भाग संख्या 292 के बीएलओ रामजी को कड़ी चेतावनी दी है। कहा है कि कार्य में तत्काल सुधार लाए अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ग्राम पंचायत दुबेपुर बसारी के राजस्व ग्राम तिगोड़ा के प्राथमिक विद्यालय तिगोड़ा-2 पर गणना प्रपत्र संकलन के लिए लगाए गए शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने गणना प्रपत्र जमा किए। उनका मतदाता विवरण ऑनलाइन किया गया। दो बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई किए जाने पर हड़कंप मचा हुआ है। नगर के कई बीएलओ का कार्य असंतोषजनक मिर्जापुर। एसडीएम सदर ने नगर क्षेत्र के कई बीएलओ के कार्य पर असंतोष जाहिर की है। उन्होंने ऐसे बीएलओ को तत्काल कार्य में सुधार लाने की चेतावनी दी है। कहा है कि यदि लापरवाही बरती गई तो कठोर कार्रवाई जाएगी। एसडीएम सदर को सूचना मिली थी कि कई बीएलओ मतदाताओं के घर न जाकर किसी एक स्थान पर बैठ कर एसआईआर का फार्म बांट रहे हैं। उन्होंने इसे लापरवाही मानते हुए ऐसे बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।