परिषदीय विद्यालय के छात्रों की अर्धवार्षिक परीक्षा आज से

परिषदीय विद्यालय के छात्रों की अर्धवार्षिक परीक्षा आज से

संक्षेप:

Mirzapur News - मिर्जापुर में परिषदीय विद्यालयों की अर्धवार्षिक परीक्षा 10-16 दिसंबर तक होगी। 18093 विद्यालयों के 241000 छात्र भाग लेंगे। पहले दिन कक्षा 1-5 के लिए मौखिक परीक्षा और कक्षा 6-8 के लिए विभिन्न विषयों की परीक्षाएं होंगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने नकल विहीन परीक्षा के लिए निर्देश दिए हैं।

Dec 10, 2025 12:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

मिर्जापुर। परिषदीय विद्यालयों की अर्धवार्षिक परीक्षा बुधवार से प्रारंभ होंगी। जो 10-16 दिसंबर तक चलेंगी। परीक्षा में जनपद के कुल 18093 परिषदीय विद्यालयों के कुल दो लाख 41 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मलित होकर अपने-अपने विषयों की परीक्षा में देंगे। इनमें बेसिक प्राइमरी-1199,कंपोजिट स्कूल 399 और यूपीएस-208 स्कूल के छात्र शामिल होंगे। दो पालियों में होने वाली परीक्षा के पहले दिन कक्षा एक से पांचवीं के छात्रों की मौखिक और कक्षा 6 से 8वीं के छात्रों की प्रथम पाली में बेसिक क्राफ्ट एवं दूसरी पाली में खेल एवं शारीरिक शिक्षा,स्काउटिंग की परीक्षा होगी। इसी प्रकार दूसरे दिन प्रथम पाली में एक व दो क्लास की गणित,चार व पांचवीं की हिन्दी,दूसरी पाली में संस्कृत व उर्दू,जूनियर स्तर की क्रमश:गणित,विज्ञान प्रथम पाली में सामाजिक विषय दूसरी पाली में परीक्षाएं होंगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अंतिम दिन यानी 16 दिसंबर के कक्षा पांचवीं के छात्रों की गणित व कला ,संगीत की परीक्षा से समापन होगा। उधर परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र,स्टेशनरी आदि विद्यालयों तक पहुंचवा दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए संबंधित ब्लाकों के खंड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे एवं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।