भीषण गर्मी से आठ तक के स्कूलों का समय बदला

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - मिर्जापुर में भीषण गर्मी के कारण जिला प्रशासन ने स्कूलों का समय बदल दिया है। 20 अप्रैल 2026 से सभी कक्षा 1 से 8 के विद्यालयों का समय सुबह 7:00 से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह निर्णय छात्रों को लू और गर्मी से बचाने के लिए लिया गया है।

भीषण गर्मी से आठ तक के स्कूलों का समय बदला

मिर्जापुर। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने आदेश जारी करते हुए जनपद के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों का समय 20 अप्रैल 2026 से अग्रिम आदेश तक सुबह 7:00 से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित किया है। बीएसए ने बताया कि यह निर्णय छात्र-छात्राओं को लू के प्रकोप और भीषण गर्मी के दुष्प्रभाव से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है। बीएसए ने विद्यालयों को निर्देश दिया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।