औद्योगिक नक्शे पर उभरेगा मिर्जापुर जनपद

Mar 07, 2026 12:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - मिर्जापुर, जो कभी कालीन और पारंपरिक उद्योगों के लिए जाना जाता था, अब औद्योगिक विकास की ओर बढ़ रहा है। जिले को दो प्लेज पार्कों की स्वीकृति मिली है, जो पूर्वांचल में नए उद्योग और रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे। ये प्लेज पार्क क्षेत्र के विकास को नई दिशा देंगे।

औद्योगिक नक्शे पर उभरेगा मिर्जापुर जनपद

मिर्जापुर। कभी कालीन, पीतल और पारंपरिक उद्योगों के लिए पहचान रखने वाला मिर्जापुर अब आधुनिक औद्योगिक विकास की ओर नया कदम बढ़ा रहा है। जिले को दो प्लेज पार्क (औद्योगिक पार्क) की बड़ी सौगात मिली है, जो विंध्य क्षेत्र समेत पूरे पूर्वांचल में उद्योग और रोजगार के नए अवसर बढ़ाएंगे। एमएसएमई विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल कमेटी की बैठक में जिले के दो प्लेज पार्कों को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। खास बात यह है कि ये दोनों प्लेज पार्क पूर्वांचल के पहले प्लेज पार्क होंगे। स्वीकृत परियोजनाओं में प्रताप प्लेज पार्क मड़िहान और विंध्य प्लेज पार्क हिनौती शामिल है।

शासन स्तर से जल्द ही इन परियोजनाओं के लिए लेटर ऑफ कंफर्ट जारी किया जाएगा। जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त आयुक्त वीरेंद्र कुमार ने बताया ये दोनों प्लेज पार्क पूर्वांचल के पहले प्लेज पार्क होंगे, जो क्षेत्र के विकास को नई दिशा देंगे। शासन से औपचारिक स्वीकृति और धनराशि मिलने पर निर्माण तेजी से शुरू होगा। उनका कहना है कि इन परियोजनाओं से मिर्जापुर ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वांचल में निवेश और रोजगार का नया दौर शुरू हो सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।