दोनों पक्षों को सुनने के बाद मामलों का निष्पक्ष निस्तारण करें : डीएम
Mirzapur News - मिर्जापुर में शनिवार को सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। शिकायतकर्ताओं की भीड़ ने भूमि और रास्ते से संबंधित विवादों पर अधिकारियों से समाधान की मांग की। जिलाधिकारी और एसपी ने समस्याओं को सुनकर कुछ का तात्कालिक समाधान किया और अन्य मामलों को संबंधित विभाग को सौंपा।
मिर्जापुर,संवाददाता। जनपद के सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतकर्ताओं की भीड़ी रही। भूमि,रास्ता से संबंधित विवाद, मुख्यमंत्री आवास आदि की मांग को लेकर तहसील के लोगों ने अधिकारियों से अपनी शिकायत कर समाधान कराने की मांग की। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार,एसपी अपर्ण रजत कौशिक ने लालगंज तहसील में समस्याएं सुन कर कुछ का मौके पर जबकि कुछ आवेदनों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंपते हुए अगले समाधान दिवस तक उनके समाधान करने का निर्देश दिया। जमीन,रास्ते आदि विवाद को अधिकारियों को मौके पर जाकर दोनों पक्षों को सुनने के बाद निष्पक्षता पूर्वक समधान करने को कहा है।
साथ ही चेताया कि एक ही कार्य के लिए पीड़ित को बार-बार दौड़ाने से अधिकारी बाज आएं। अन्यथा शिकायत मिलने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह सदर,चुनार और मड़िहाल तहसीलों में भी अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


