सड़क हादसों में दूधिया समेत दो की मौत, चक्काजाम

Mar 02, 2026 12:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

Mirzapur News - मिर्जापुर जिले में सड़क हादसे में दूधिया समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दूधिया की मौत से नाराज ग्रामीणों ने मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस ने आश्वासन दिया कि आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। एक अन्य हादसे में दादा की मौत हुई और नाती घायल हो गया।

सड़क हादसों में दूधिया समेत दो की मौत, चक्काजाम

मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में दूधिया समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दूधिया की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग जाम कर दिया। पुलिस के समझाने पर लगभग तीन घंटे बाद जाम हटाया। दुर्घटना राजगढ़, पड़री और जमालपुर थाना क्षेत्र की है। दूधिया की वाहन से कुचलकर गई जान राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के कुन्दरूफ गांव निवासी 45 वर्षीय सतीश यादव उर्फ झगड़ू गांव में घूमकर दूध खरीदते थे। रविवार को बाइक पर बाल्टा में दूध लेकर खोवा भुजवाने के लिए भावां बाजार जा रहे थे। जैसे डढ़िया गांव के बंगलीपुर पहाड़ी के पास पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन पीछे से बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दूधिया सड़क पर गिर गया।

घटना में दूधिया के गिरते ही वाहन उसके सिर पर चढ़ गया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग जाम कर दिया। वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मार्ग पर दोनों ओर वाहन की कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, तब जाकर तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। मृत सतीश को दो पुत्र तथा दो पुत्री हैं। राजगढ़ थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक को ट्रेस कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शादी का कार्ड बांटने निकले दादा की हादसे में मौत, नाती जख्मी मिर्जापुर। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के विजयपुर निवासी 70 वर्षीय सीताराम के नाती 22 वर्षीय उदल की 14 मार्च को शादी तय थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। सीताराम अपने नाती उदल के साथ शनिवार को बाइक से निकले। वह चुनार के सरैया गांव रिश्तेदार के यहां शादी का कार्ड देने जा रहे थे। बाइक नाती चला रहा था। दोपहर लगभग दो बजे बाइक लेकर जैसे ही पड़री के उसरहवा गांव के पास पहुंचा, तभी बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ गया। कुत्ता को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे दूसरी बाइक में टकरा गई। हादसे में दादा और नाती दोनों जख्मी हो गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों की मदद से घायलों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डाक्टरों ने सीताराम की हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय बीच रास्ते में ही सीताराम की मौत हो गई। घटना से घर में शादी और त्योहार की खुशी मातम में बदल गई। वहीं, नाती उदल को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।