Mirzapur News: टोटो बचाने में दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो पलटी, महिलाओं, बच्चों समेत दस घायल

हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News: मिर्जापुर-औराई मार्ग पर शेख डडिया गांव के पास टैंकर को ओवरटेक करते समय सामने से टोटो आ गया। उसे बचाने के प्रयास में दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार बच्चों समेत 10 लोग घायल हुए। पुलिस ने सभी को चील्ह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। उपचार के बाद सभी की हालत सामान्य थी और वे विंध्याचल दर्शन के लिए रवाना हुए।

Mirzapur News: टोटो बचाने में दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो पलटी, महिलाओं, बच्चों समेत दस घायल

Mirzapur News: चेतगंज,(मिर्जापुर)। चील्ह थाना क्षेत्र के मिर्जापुर- औराई मार्ग पर शेख डडीया गांव के पास सोमवार को टैंकर को ओवर करते समय सामने आई टोटो को बचाने में दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो पलट गया l हादसे में महिलाएं और बच्चों समेत दस लोग घायल हो गए l सभी घायलों का स्थानीय प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया l वाराणसी जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के फूलपुर निवासी 48 वर्षीय दिलीप कनौजिया अपने परिवार के महिलाओं बच्चों के साथ बोलेरो से सोमवार की सुबह 8:00 बजे विंध्याचल दर्शन करने जा रहे थे l चील्ह थाना क्षेत्र के मिर्जापुर औराई मार्ग पर शेख डडीया गांव के पास सामने से जा रही टैंकर को ओवरटेक कर रहे थे l तभी अचानक सामने से टोटो आ गया l जिसको बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बोलोरो सड़क किनारे पलट गई l बोलेरो का चारों चक्का ऊपर हो गया l हादसे के बाद मौके पर।

अफरा-तफरी मच गई l यात्रियों की चीख पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे l सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से सभी को बोलेरो से निकलकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह पहुंचाया l जहां 4 वर्षीय शिवांश, 6 वर्षीय सोनाक्षी, 45 वर्षीय सरिता, 24 वर्षीय नंदिनी, 4 वर्षीय सीतांशु, सहित दिलीप कनौजिया व घर की महिलाओं समेत कुल बोलोरो मे सवार 10 लोग घायल हो गए l सभी का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह में कराया गया l हालत सामान्य होने पर सभी को ऑटो में बैठा कर विंध्याचल दर्शन करने के लिए भेज दिया गया l प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी धीरज जायसवाल ने बताया कि सभी लोगों को मामूली चोटे आई थी l सब की हालत सामान्य है l उपचार के बाद सभी को विंध्याचल दर्शन के लिए भेज दिया गया। उपनिरीक्षक प्रहलाद यादव ने बताया कि टैंकर को ओवरटेक करते समय अचानक टोटो सामने आ जाने से अनियंत्रित होकर बोलेरो पलट गई l जिसमें सवार 10 लोगों को मामूली चोट आई l प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह में उपचार कराया गया l हालात सामान्य होने पर सभी को विंध्याचल दर्शन करने के लिए ऑटो में बैठाकर भेज दिया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsमिर्जापुरMirzapur News: टोटो बचाने में दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो पलटी, महिलाओं, बच्चों समेत दस घायल