
राइस मिलरों ने यूपीसीयू का अधिक केंद्र खोलने का लगाया आरोप
Mirzapur News - मिर्जापुर में, यूपी राइस मिलर एसोसिएशन के तहत राइस मिलरों ने डीएम को पत्र सौंपकर धान खरीद में अनियमितताओं की जांच की मांग की है। मिलरों का आरोप है कि खाद्य विभाग जानबूझकर यूपीसीयू को क्रयकेंद्र खोलने की अनुमति दे रहा है, जिससे छोटे मिलरों को नुकसान हो रहा है।
मिर्जापुर, संवाददाता । यूपी राइस मिलर एसोसिएशन के बैनरतले एकजुट जिले के राइस मिलरों ने डीएम को पत्रक सौंप धान खरीद में बरती जा रही अनियमितता की जांच कराके कार्रवाई की मांग की है। मिलरों का आरोप है कि खाद्य विभाग के अधिकारी जानबूझ कर यूपीसीयू को 40 क्रयकेंद्र खोलने की अनुमति दे दी है। इस संस्था की तरफ से हाईब्रीड धान खरीद कर सरकारी खजाने को चूना लगाया जा रहा है। साथ ही जिले के बड़े राइस मिलरों की मदद इस संस्था की तरफ से किया जा रहा है। वहीं अन्य राइस मिलरों को बोरा का समय पर आवंटन नहीं किया जा रहा है।
छोटी राइस मिलों की अग्रिम लाट का चालान भी नहीं दिया जा रहा है। जिले में धान खरीद के लिए विभिन्न संस्थाओं के 120 क्रयकेंद्र खोले गए है। इनमें यूपीसीयू के 40 क्रयकेंद्र है। शासन से तय किए गए लक्ष्य के सापेक्ष यूपीसीयू ने अधिक धान की खरीद की है। इस संस्था की तरफ से गैर जनपदों के व्यापारियों से फर्जी किसानों के नाम पर धान खरीदा जा रहा है। छोटी राइस मिलों को एफआरके का वितरण भी खाद्य विभाग की तरफ से नहीं किया जा रहा है। इससे राइस मिलर धान की कुटाई कर चावल की आपूर्ति नहीं कर पा रहे है। यूपीसीयू को खाद्य विभाग के अफसरों की खुली छूट मिली हुई है। यहीं वजह है कि संस्था के प्रबंधक राइस मिलरों से मनामानी कर रहे है। पत्रक सौंपने वालों में ओम प्रकाश सिंह, हरीनारायण सिंह, विष्णु सिंह, प्रेम सिंह व विनय सिंह आदि राइस मिलर शामिल है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




