ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरओडिशा से ऊंट पर बैठकर लौट आए मिर्जापुर

ओडिशा से ऊंट पर बैठकर लौट आए मिर्जापुर

ओडिशा के पुरी से ऊंटों को लेकर आधा दर्जन से अधिक लोग मिर्जापुर लौट आए। पूछने पर बताया परिवार के भरण-पोषण के लिए ये बे-जुबान सहारा थे। पर्यटकों को पुरी के समुद्र तट पर ऊंट की सवारी करकर कुछ कमाई हो...

ओडिशा से ऊंट पर बैठकर लौट आए मिर्जापुर
हिन्दुस्तान टीम,मिर्जापुरWed, 15 Apr 2020 11:12 PM
ऐप पर पढ़ें

ओडिशा के पुरी से ऊंटों को लेकर आधा दर्जन से अधिक लोग मिर्जापुर लौट आए। पूछने पर बताया परिवार के भरण-पोषण के लिए ये बे-जुबान सहारा थे। पर्यटकों को पुरी के समुद्र तट पर ऊंट की सवारी करकर कुछ कमाई हो जाती थी। लॉकडाउन की मार से कमाई धमाई बंद हो गई। अब इन बेजुबानों का भी पेट पालना मुश्किल हो रहा था। ऐसे हालत में इन्हीं बे-जुबान मेहरबानों की मदद से गांव तक का सफर किया। सभी का पुलिस ने थर्मल स्कैनिंग कराने के बाद घर जाने दिया।

कल्याणपुर और निगतपुर के बनारसी पांडेय, धर्मेन्द्र कुमार बिंद,नंदलाल बिंद,छोटेलाल बिंद,चंद्रवली पांडेय,राजू बिंद,मितलाल बिंद आदि ऊंट पालने का कार्य करते है। इन लोगों की आजीविका का साधन ऊंट ही है। सभी व्यक्ति लाकडाउन से पहले उड़ीसा के पुरी से 24 मार्च को ऊंट पर सवार होकर गांव रवाना हो गए। बुधवार 15 को चुनार कोतवाली के मगरहा गांव पहुंचे तो पुलिस उन्हें रोक लिया।

इन ऊंट पालकों ने बताया कि वे पुरी के समुद्र तट पर पर्यटकों को ऊंट से घुमाने का कार्य करते थे। कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन होने के कारण यह कार्य बंद हो गया। तब हम लोग वहा से अपने ऊंट के साथ पलायन कर घर को चल दिए। इन लोगों ने बताया कि रांची में स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद आगे रवाना कर दिया गया। इसके बावजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोककर कछवां में दोबारा स्वास्थ्य परीक्षण कराने का निर्देश दिया। हालांकि इन लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराने की पर्ची भी दिखाया।इसके बावजूद सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद आगे जाने दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें