अनगढ़ रोड पर टूटा सीसी रोड बना मुसीबत

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

मिर्जापुर के अनगढ़ रोड पर जल निगम द्वारा सीवर निर्माण के लिए सड़क तोड़ने के बाद गड्ढे बन गए हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को कठिनाई हो रही है। कई लोग गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोग सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं ताकि आने-जाने में सुविधा हो सके।

अनगढ़ रोड पर टूटा सीसी रोड बना मुसीबत

मिर्जापुर। नगर के अनगढ़ रोड की टूटी सीसी रोड पर पैदल चलना दुश्वार हो गया है। इस मार्ग पर जल निगम ने सीवर बनवाने के लिए कई स्थानों पर सीसी रोड को तोड़ कर गड्ढा कर दिया है। इससे वाहन चालक आए दिन गड्ढे़ में फंस कर गिर जाया करते है। इस मार्ग की मरम्मत न कराए जाने से राहगीरों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। नगर के तेलियागंज तिराहे से शुक्लहा को जोड़ने वाले अनगढ़ मार्ग पर बनवाई गयी सीसी रोड कई स्थानों पर टूट गयी है। इस मार्ग पर सीवर लाइन बनवाने के लिए जल निगम के इंजीनियरों ने कई स्थानों पर सीसी रोड को तोड़ कर सीवर का निर्माण कराने के बाद गड्ढ़े को छोड़ दिया है।

इससे इन गड्ढ़ों में फंस कर आए दिन बाइक और साइकिल सवार गिर कर चुटहिल हो रहे हैं। अमृत योजना के तहत खोदे गए गड्ढ़ें की मरम्मत न कराए जाने से इस मार्ग से आने-जाने वाले लोगों को दिक्कत हो रही है। नगर के शुक्लहा और आवास विकास कालोनी के लोग इसी मार्ग से तेलियागंज, डंकीनगंज, घंटाघर व नगर के अन्य बाजारों में आते-जाते है। जगह जगह सड़क टूट जाने से पैदल चलने वालों को भी दिक्कत होती है। वहीं रात के समय में जब बिजली गुल रहती है तब दुर्घटना होने की भी संभावना बन जाती है। नगर के लोगों ने टूटी सीसी रोड की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।