Mirzapur News: सीता स्वयंवर में श्रीराम ने तोड़ी शिव धनुष
Mirzapur News: मिर्जापुर के गणेशगंज में पंचमी भरत मिलाप रामलीला समिति ने रविवार रात सीता फुलवारी और सीता स्वयंवर का मंचन किया। कलाकारों ने राम, सीता और लक्ष्मण के प्रसंगों का जीवंत अभिनय किया। स्वयंवर में कई राजा शिवधनुष नहीं उठा सके। गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से श्रीराम ने धनुष उठाया और छूते ही उसे तोड़ दिया। जय श्रीराम के उद्घोष से आयोजनस्थल गूंज उठा।

Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। नगर गणेशगंज स्थित पंचमी भरत मिलाप रामलीला समिति की ओर रविवार की रात में सीता फुलवारी एवं सीता स्वयंवर की भावपूर्ण रामलीला का कलाकारों ने जीवंत अभिनय कर रामलीला प्रेमियों के दिलों को राम रस से सिक्त कर दिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याचल चौराहा लालडिग्गी स्थित राम भवन पर आयोजित रामलीला में सीता स्वयंवर में सम्मिलित होने के लिए गुरू विश्वामित्र के साथ जनकपुर पहुंचे। अयोध्या नरेश महाराज दशरथ के कुमार श्रीराम और लक्ष्मण दोनों भाई गुरु पूजन के लिए फुलवारी में सुबह फूल तोड़ने के लिए पहुंची। वहीं जनक तनया जानकी गौरी पूजन के लिए सहेलियों संग पहुंची थीं।
फुलवारी में अतीन सुंदर, मनोहर सांवरे श्रीराम की रूप छटा पर सीता मोहित हो गईं।सीता स्वयंवर में शामिल होने के लिए महराज जनक के आमंत्रण पर देश विदेश के एक से बढ़ कर एक महाबली राजा महराजा पहुंचे थे। महाबली राजाओं ने शिव जी का धनुष तोड़ने की जोर आजमाइश की,लेकिन कोई भी शिव धनुष को तिल भर हिला तक नहीं सका। महाराज के चिंता प्रकट करने पर गुरु की आज्ञा पाकर राम पहुंच और उनके छूते ही शिव धनुष खंड-खंड हो गया। शिव धनुष टूटते ही चहुंओर जय श्रीराम का जयघोष होने लगा। कलाकारों के सधे अभिनय,सटीक संवाद ने दर्शकों को राम रस से भर दिया। कमेटी के सचिव कैलाश जायसवाल आदि रहे।


