दो ट्रेनों के निरस्त होने पर पांच सौ यात्रियों ने टिकट लौटाये
मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को दो ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। करीब पांच सौ यात्रियों ने अपना टिकट वापस कर दिया। जबकि सौ यात्रियों ने निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद टिकट वापस करने की कोशिश की, जिससे हंगामा हुआ। रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

मिर्जापुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को दो ट्रेनों के निरस्त व अन्य में भीड़ के कारण यात्रियों को यात्रा के लिए जगह न मिलने पर करीब पांच सौ यात्रियों ने अपना टिकट वापस कर दिए। वहीं रेलवे से टिकट वापसी की समय सीमा बीत जाने के बाद लगभग सौ यात्री टिकट वापस करने काउंटर पर पहुंच गए। जब टिकट वापस नहीं लिया गया तो इन यात्रियों ने हंगामा कर दिया। रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराया। तब मामला शांत हुआ। दो ट्रेनों के निरस्त कर दिए जाने पर रेलवे स्टेशन पर अचानक यात्रियों की भीड़ बढ़ गई।
जिससे रेलवे पुलिस को काफी मशक्कत उठानी पड़ी। सुबह मुंबई मेल, अंत्योदय समेत अन्य ट्रेन निर्धारित प्लेटफार्म पहुंची, लेकिन इन ट्रेनों में इतनी भीड़ थी कि यात्री ट्रेन में चढ़ ही नहीं पाए। ट्रेन के स्लीपर कोच से लेकर जनरल बोगी तक सभी फुल थे। भीड़ के चलते स्थानीय स्टेशन से बड़ी संख्या में यात्री इन ट्रेनों में सवार नहीं हो सकें। वहीं ताप्ती गंगा एक्सप्रेस और गोंदिया बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन भी किसी कारणवश निरस्त कर दी गई थी। ट्रेन के निरस्त होने से टिकट वापस करने के लिए काउंटर पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। अपना टिकट कैंसिल कराने के लिए यात्रियों में होड़ मच गई। इस दौरान यात्रियों ने हंगामा कर दिया। वहीं मामले की जानकारी होते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हंगामा कर रहे यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद यात्रियों ने अपना टिकट कैंसिल कराए। इस संबंध में आरपीएफ प्रभारी चमन सिंह तोमर ने बताया कि दो ट्रेन निरस्त और अन्य में भीड़ होने से यात्री अपने गंतव्य को रवाना नहीं हो पाए। जिससे लगभग 500 टिकट कैंसिल हुए हैं। इसके अलावा लगभग 100 टिकट तीन घंटे का समय बीत जाने के बाद कैंसिल नहीं हो पाए। स्टेशन के टिकट काउंटर पर अचानक यात्रियों की भीड़ बढ़ गई थी। जिससे पुलिस कर्मियों को लगा कर नियंत्रित किया गया। तब यात्रियों ने लाइन में लगकर अपना टिकट कैंसिल कराया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


