
लहंगपुर चौकी प्रभारी और दो सिपाही लाइन हाजिर
Mirzapur News - लाल दरवाजा मोहल्ला एक बड़ा और पुराना इलाका है। यहां समस्याएं अचानक पैदा नहीं हुईं। ये लंबे समय से उपेक्षा और सिस्टम की लापरवाही का परिणाम है। यह इलाका
मिर्जापुर, संवाददाता लहंगपुर चौकी प्रभारी के लात मारते और सिपाही के पैसे लेने के वायरल वीडियो मामले में एसएसपी सोमेन बर्मा ने शनिवार को कार्रवाई की है। एसएसपी ने चौकी प्रभारी लहंगपुर उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह और लालगंज थाने के सिपाही प्रवीण कुमार राय, पंकज कुशवाहा को लाइन हाजिर कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। सोशल मीडिया पर शुक्रवार को पुलिसकर्मियों के पैर मारते और पैसे लेने का वीडियो वायरल तेजी से वायरल हुआ था। सोशल मीडिया पर इस मामले में तीन अलग-अलग वीडियो सामने आए थे। एक में दरोगा फरियादियों की फरियाद सुनने के दौरान लात मार रहे थे।
वहीं दूसरे वीडियो में पैसे लेने का मामला सामने आया। तीसरे वीडियो में बगैर वर्दी में पैसे लिए जा रहे थे। पुलिसकर्मियों पर आम जनता को प्रताड़ित करने का आरोप भी लगा। भाजयुमो के जिला मंत्री पुष्पेंद्र द्विवेदी ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने शिकायत और वायरल वीडियो की जांच नवागत सीओ गायत्री यादव को सौंपी। सीओ ने मामले की जांच कर रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी। जांच रिपोर्ट के आधार पर शनिवार एसएसपी ने कार्रवाई की। एसएसपी ने बताया कि जांच में अनुशासनहीनता और आम जनता से दुर्व्यहार करने की बात सामने आई है। जिस पर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




