Mirzapur News: फरार चल रहा पशु तस्कर धराया
हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Mirzapur News: मिर्जापुर पुलिस ने पशु तस्कर अनिरुद्ध राज यादव को गिरफ्तार किया है, जो मध्य प्रदेश के रीवां का निवासी है। यादव के खिलाफ पशु तस्करी के आरोप में मामला दर्ज था और वह काफी समय से फरार था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विंध्याचल से उसे पकड़ा।

Mirzapur News: मिर्जापुर। विंध्याचल पुलिस ने फरार चल रहे पशु तस्कर को मंगलवार धर दबोचा। विंध्याचल कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि पशु तस्कर मध्य प्रदेश के रीवां के सोहगी थाना क्षेत्र के डीह निवासी अनिरुद्ध राज यादव काफी दिनों से फरार चल रहा था। उसके विरुद्ध पशु तस्करी का मामला दर्ज था। पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर विंध्याचल से गिरफ्तार किया है।


