Mirzapur News: मुठभेड़ में दो शातिर चेन स्नेचर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
Mirzapur News: मिर्जापुर। कटरा पुलिस ने गुरुवार की सुबह चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के

Mirzapur News: मिर्जापुर। कटरा पुलिस ने गुरुवार की सुबह चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद दो शातिर चेन स्नेचर को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। उसके साथी को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। दोनों के कब्जे से दो तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, छीनी हुई पीली धातु की चेन और वारदात में प्रयुक्त टीवीएस राइडर बाइक बरामद हुई है।
पुलिस कार्यवाही की जानकारी
पुलिस के अनुसार टीम गुरुवार को जान्हवी तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। दोनों बाइक की गति बढ़ाकर दूधनाथ तिराहा होते हुए नटवा की ओर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपितों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह बाइक से गिर पड़ा। दूसरा पैदल भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने घेरकर पकड़ लिया।
आरोपियों की पहचान
घायल बदमाश की पहचान सोनभद्र के कर्मा थाना क्षेत्र के खुटहनिया निवासी सद्दाम उर्फ लखेन्दर के रूप में हुई। उसके पास से तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस और पीली धातु की चेन बरामद हुई। दूसरे आरोपी भदोही के औराई थाना क्षेत्र के घोसिया निवासी फिरोज आलम के पास से तमंचा और दो जिंदा कारतूस मिले। घायल सद्दाम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों ने एक सितंबर को नटवा तिराहे के पास बाइक सवार दंपती से जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार बुजुर्ग महिला के गले से चेन छीनकर फरार हो गए थे। बरामद चेन उसी घटना से संबंधित है।
पुलिस कार्यवाही की परिणाम
सद्दाम के खिलाफ मड़िहान थाने में चोरी और चोरी का माल बरामद होने समेत दो मुकदमे दर्ज हैं। टीम में कटरा प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पाठक, मंडी समिति चौकी प्रभारी महेंद्र पटेल और मुकेरी बाजार चौकी प्रभारी लल्लन यादव समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।


