तीन दिन में खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराएं

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - मिर्जापुर में जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें भीषण गर्मी के दौरान पेयजल संकट से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गई। खराब हैंडपंपों की स्थिति और पेयजल उपलब्धता पर चर्चा हुई। अधिकारियों को शीघ्र मरम्मत कार्य पूरा करने और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।

तीन दिन में खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराएं

मिर्जापुर। जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को डीपीआरओ कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में भीषण गर्मी के दौरान पेयजल संकट निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं ब्लाक स्तर पर स्थापित पेयजल कंट्रोल रूम प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में खराब हैंडपंपों की स्थिति, पेयजल उपलब्धता एवं मरम्मत कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी ने तीन दिनों में खराब हैंडपंपों का मरम्मत कार्य, रिबोर का कार्य एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने की हिदायत दी, ताकि गर्मी में ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े।

साथ ही सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उधर, छानबे ब्लाक के ग्राम पंचायत कोलाही के ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।