Mirzapur News: साफ्टवेयर के चलते नगर पालिका का ओटीएस विलंबित
Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता।नगर पालिका परिषद की ओर से 15 अगस्त से शुरू किए गए बकाया संपत्ति कर के निस्तारण के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) मजाक बनकर रह

Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद की ओर से 15 अगस्त से शुरू किए गए बकाया संपत्ति कर के निस्तारण के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) मजाक बनकर रह गया है। साफ्टवेयर की गड़बड़ी के कारण ओटीएस योजना के प्रारंभ होने के आठ दिन बाद भी बकायेदार योजना के लाभ से वंचित हैं।
योजना का विवरण
दो माह यानी 15 दिसंबर तक तक चलने वाली ओटीएस में बकाया संपत्ति पर नगर निकाय ने 100 प्रतिशत ब्याज माफी की घोषणा की है। ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों पंजीकरण कराने की सुविधा है। अधिकतम तीन किस्तों में बकाया भुगतान की सुविधा प्रदान की गई है, लेकिन साफ्टवेयर के न चलने से उपभोक्ताओं को लाभ नहीं मिल पा रहा है। योजना के प्रचार-प्रसार के लिए नगर पालिका के प्रधानकार्यालय पर मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी के फोटोयुक्त पोस्टर चस्पा किए गए हैं। साथ ही नगर के प्रमुख स्थानों पर पोस्टर आदि लगाए गए हैं, लेकिन समय निकाल कर लोग नगर पालिका पहुंच रहे तो वे निराश हो वापस लौटना पड़ रहा है।
तकनीकी दिक्कतें
उन्हें बताया जा रहा है के नया साफ्टयवेयर अपलोड किया गया है। लिहाजा लॉगिन ने होने के कारण के तकनीकी दिक्कतें सामने आ रही हैं। यह मिर्जापुर नगर पालिका ही नहीं प्रदेश भर के नगर निकायों में समस्या आ रही है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने बताया कि राज्यमुख्यालय से साफ्टवेयर का जल्द अपग्रेडेशन पूरा हो जाएगा। इसके बाद ओटीएस का कार्य तेजी से चलेगा। 15 दिसंबर तक का समय है।


