Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsMirzapur Minister Nandi Orders Removal of Police Officers Over Complaints Against BJP Workers
प्रभारी मंत्री के निर्देश पर शहर कोतवाल और पड़री थानाध्यक्ष हटाए गए

प्रभारी मंत्री के निर्देश पर शहर कोतवाल और पड़री थानाध्यक्ष हटाए गए

संक्षेप:

Mirzapur News - मिर्जापुर में प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल नन्दी के निर्देश पर दो थानेदारों को भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के आरोप में हटाया गया। बैठक में भाजपा की डॉली अग्रहरि ने शिकायत की थी कि थानेदारों ने उनके कार्यकर्ताओं को परेशान किया। इस कार्रवाई से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

Nov 29, 2025 12:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

मिर्जापुर। जिले के प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के निर्देश पर एसएसपी सोमेन बर्मा ने दो थानेदारों को हटा दिए। दोनों थानेदारों पर भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने की शिकायत की गई थी। वहीं, सिटी ब्लाक के दुबरा पहाड़ी गांव के ग्राम विकास अधिकारी को भी अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया। प्रभारी मंत्री के निर्देश पर की गई कार्रवाई से कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल नंदी की अध्यक्षता में गुरुवार को अष्टभुजा डाक बंगले में कोर कमेटी की बैठक थी। इस दौरान भाजपा नगर पूर्वी मण्डल की अध्यक्ष डॉली अग्रहरि ने शहर कोतवाल पर अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए भाजपा के मंडल महामंत्री सुनील मोदनवाल को थाने पर बैठाने एवं उनके जमीन पर कुछ दबंग लोगों कब्जा कराने की शिकायत की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कहा कि भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले भू-माफिया ने जान से मारने की धमकी दी है। पड़री थानाध्यक्ष पर भी नियम विरुद्ध कार्य करने की शिकायत की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री के समक्ष साक्ष्य भी प्रस्तुत किया। मण्डल अध्यक्ष की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिले के प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने सख्त रुख अपनाते हुए बैठक में मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक (शहर) को निर्देश दिए थे कि दोनों थानेदारों को तत्काल हटाया जाए। प्रभारी मंत्री के निर्देश पर एसएसपी सोमेन बर्मा ने शुक्रवार को दोनों थानेदारों को हटा दिया। कार्रवाई के क्रम में शहर कोतवाल नीरज पाठक को जनसुनवाई सेल और पड़री थानाध्यक्ष अजीत सिंह को न्यायालय सुरक्षा में भेजा गया है। इसके अलावा सिटी ब्लाक के दुबरा पहाड़ी गांव के ग्राम विकास अधिकारी राजाराम का भी स्थानांतरण कर दिया गया। प्रभारी मंत्री के आदेश पर डीपीआरओ संतोष कुमार को दुबरा पहाड़ी से हटाया गया है। मंत्री नन्दी ने कहा कि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी संगठन की रीढ़ हैं। उनके सम्मान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।