पीएचसी-सीएचसी पर कोल्ड रूम स्थापित
मिर्जापुर में मौसम विभाग के निर्देश पर 27 मई से हीट वेव के खिलाफ बचाव के लिए डीएम के आदेश पर पीएचसी-सीएचसी पर कोल्ड रूम बनाए गए हैं। इन रूम में हीट वेव से प्रभावित व्यक्तियों का इलाज किया जाएगा। साथ ही, राहगीरों के लिए ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया है।

मिर्जापुर। मौसम विभाग के निर्देश पर 27 मई से जिले में हीट वेव के प्रकोप से बचाव के लिए डीएम के निर्देश पर पीएचसी-सीएचसी पर कोल्ड रूम की स्थापना की गयी है। कोल्ड रूम में हीट वेव के शिकार व्यक्तियों को रख कर इलाज किया जाएगा। जिले के सभी पीएचसी-सीएचसी पर कोल्ड रूम बना दिया गया है। इसके अलावा एक चिकित्सक की भी ड्यूटी लगा दी गयी है। जिससे बीमार मरीजों का इलाज करने में किसी तरह की दिक्कत न होने पाए। वहीं नगर में राहगीरों को ठण्डा पानी मुहैया कराने के लिए अधिशासी अधिकारी गोवा लाल ने वाटर कूलरों का निरीक्षण किया।
उन्होने खराब वाटर कूलरों का तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश जलकल अभियंता को दिया है। कहा है कि 24 घंटे के अंदर खराब वाटर कूलरों की मरम्मत करा दी जाए। जिससे राहगीरों को पीने के लिए ठण्डा पानी आसानी से मिल जाए।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


