एक ही समस्या के लिए पीड़त को बार-बार न दौड़ाएं : डीएम
Mirzapur News - मिर्जापुर में शनिवार को सभी चार तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को निस्तारण के लिए निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतकर्ताओं को बार-बार तहसील और थाने का चक्कर न लगाने की हिदायत दी।
मिर्जापुर। जनपद के सभी चारों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान का आयोजन किया गया। अपनी समस्या का समाधान कराने के लिए पहुंचे शिकायतकर्ताओं से तहसील परिसर में भीड़ रही। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर समस्याओं को सुना गया। डीएम ने आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। साथ ही हिदायत दी कि एक ही समस्या के लिए शिकायतकर्ता को बार-बार तहसील और थाने का चक्कर न लगाना पड़े। डीएम ने कहा कि इस प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी,कर्मचारी के विरूद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इसके अलावा मड़िहान,लालगंज और चुनार तहसील में भी अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनी। तहसलों में सुबह से ही फारियादियों की भीड़ लगी रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


