भूगोल के पेपर में 286 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

Feb 27, 2026 12:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

Mirzapur News - मिर्जापुर में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं सीसीटीवी निगरानी में आयोजित की गईं। हाईस्कूल के लिए सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक परीक्षा हुई, जिसमें कोई परीक्षा नहीं थी। इंटरमीडिएट के 5283 परीक्षार्थियों में से 4996 ने परीक्षा दी, जबकि 287 अनुपस्थित रहे।

भूगोल के पेपर में 286 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की चल रही परीक्षा के क्रम में गुरुवार को दोनों पालियों में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा आयोजित की गई। सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक हाईस्कूल के क्षेत्रीय भाषा गुजराती,पंजाबी,बंगला,असमी,उड़िया,कन्नड़,कश्मीरी,सिंधी आदि पेपर में एक भी परीक्षा नहीं थे। वहीं इंटर कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान तृतीय प्रश्नपत्र,कृषि जंतु विज्ञान और दूसरी पाली की इंटरमीडिएट भूगोल विषय के पेपर में कुल5283 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जबकि 4996 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में उपस्थित होकर अपने-अपने विषयों की परीक्षा दी। दोनों पालियों में 287 छात्र-छात्राएं परीक्षा से अनुपस्थित रहे। इससे पहले केंद्र पर पहुंचने पर केंद्र के मुख्य प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की गहन तलाशी लेने के बाद केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया।

जिला एवं राज्य कंट्रोल रूम से सभी 115 परीक्षा केंद्रों की लाइव मानिटरिंग की गई। उधर जिला एवं मंडलीय सचल दल ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा की शुचिता की जांच की गई। साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक उदय भान ने आवश्यक निर्देश दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।