वाणिज्य,व्यवसायिक विषयों की परीक्षा में 39 अनुपस्थित
Mirzapur News - मिर्जापुर में होली के बाद शनिवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल वाणिज्य और इंटरमीडिएट के व्यवसायिक विषयों की परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा में आयोजित की गईं। कुल 921 परीक्षार्थियों में से 882 ने परीक्षा दी, जबकि 39 अनुपस्थित रहे। परीक्षा की निगरानी जीआईसी और लखनऊ के कंट्रोल रूम से की गई।

मिर्जापुर। होली सात दिन के अवकाश के बाद शनिवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल वाणिज्य एवं इंटरमीडिएट के छात्रों के व्यवसायिक विषयों की परीक्षाएं प्रथम पाली में कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की गई। प्रथम पाली की परीक्षा में 39 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। परीक्षा में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 921 रही। जिनमें 882 परीक्षार्थियों ने उपस्थित होकर अपने-अपने विषयों की परीक्षा में सम्मिलित हुए। इससे पहले केंद्र पर पहुंने पर छात्रों की तलाशी लेने के बाद केंद्र अंदर प्रवेश दिया गया। जीआईसी स्थित जिला कंट्रोल रूम और लखनऊ के राज्य कंट्रोल रूम से परीक्षा की मानिटरिंग की गई।
सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक प्रथम पाली की परीक्षा में हाईस्कूल वाणिज्य विषय में पंजीकृत छात्रों की संख्या 241 थी। जिनमें 230 उपस्थित और 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह इंटर व्यवसायिक विषयों फल एवं खाद्य संरक्षण,पाकशास्त्र, परिधान रचना एवं सज्जा आदि विषयों में पंजीकृत छात्रों की संख्या 680 रही। 652 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए और 28 छात्र परीक्षा से अनुपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


