Mirzapur News: शिविर में 1136 मरीजों का हुआ उपचार

हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में रविवार को सीएम जन आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 1136 मरीजों का उपचार किया गया। वायरल बुखार और सर्दी जुकाम से ग्रसित मरीजों की संख्या अधिक रही। चिकित्सकों ने साफ-सफाई पर ध्यान देने और बुखार होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से सलाह लेने की सलाह दी।

Mirzapur News: शिविर में 1136 मरीजों का हुआ उपचार

Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को सीएम जन आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 1136 मरीजों का उपचार कर उन्हें दवा दी गई। वायरल बुखार, सर्दी जुकाम से ग्रसित मरीजों की संख्या अधिक रही। डाक्टरों की टीम ने वर्तमान समय के मौसम में मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी।

स्वास्थ्य सलाह

डाक्टरों ने बताया कि बारिश के बाद धूप निकलने से मौसम में बदलाव हो रहा है। जिससे लोग वायरल बुखार और उल्टी-दस्त के शिकार हो रहे हैं। घर के आस-पास साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें। गंदा पानी एकत्रित न होने दें। तबीयत खराब होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक से सलाह लें।

क्षेत्रीय स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर

हलिया संवाद अनुसार क्षेत्र के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर लगा। चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श व दवा दी। हलिया पीएचसी में डॉ. विवेक खरे के नेतृत्व में 51, पीएचसी मतवार में कामेश्वर तिवारी की देखरेख में 43, मुड़पेली में 41 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों की जांच कर बीमारी से बचाव और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी दी। प्रभारी चिकित्साधिकारी अवधेश कुमार ने लोगों से बुखार आने पर स्वास्थ्य जांच कराने और किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करने की अपील की।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦शिविर में कितने मरीजों का उपचार किया गया?−
शिविर में कुल 1136 मरीजों का उपचार किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsमिर्जापुरMirzapur News: शिविर में 1136 मरीजों का हुआ उपचार