ट्रेन यात्रियों को पिलाया गया ठंडा शर्बत

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - मिर्जापुर में हीटवेव अलर्ट के दौरान विंन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट ने रविवार को रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को निःशुल्क शर्बत और जल शीतल पिलाया। सेवा कार्य में बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और कर्मचारियों को भी शामिल किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष, सचिव और अन्य सेवादारों ने इस कार्य में सहयोग किया।

ट्रेन यात्रियों को पिलाया गया ठंडा शर्बत

मिर्जापुर। हीटवेव अलर्ट को देखते हुए विंन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से रविवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक,दो एवं तीन नंबर प्लेट फार्म पर यात्रियों के लिए निःशुल्क शर्बत एवं जल शीतल पिलाया गया। सेवा कार्य के दौरान स्टेशन परिसर, ट्रेनों के जनरल डिब्बों में यात्रा कर रहे यात्रियों, बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों के साथ प्लेट फार्म पर मौजूद कुलियों, सफाई कर्मियों एवं रेलवे कर्मचारियों को शीतल शरबत एवं पानी पीलाया गया। सेवा कार्य में ट्रस्ट अध्यक्ष कृष्णानन्द हैहयवंशी, सचिव अभिषेक साहू, कार्यक्रम संयोजक कीरत सिंह डंग, हिमांशु कसेरा, विनय कुमार, मोहित कसेरा, प्रभु नारायण द्विवेदी सहित अन्य सेवादार के साथ स्काउट गाइड के स्वयं सेवकों ने भी सहयोग किया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।