Mirzapur News: बारिश न होने से बढ़ी उमस, रोपाई बांधित
Mirzapur News: जिले का तापमान फिर 36 डिग्री सेल्सियस पहुंचा नौकरी दिलाने के नाम पर साले ने मजदूर का खुलवाया था खातानौकरी दिलाने के नाम पर साले ने मजदूर का खुलवाया था

Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। जिले में तीन दिनों से बारिश न होने से उमस बढ़ गई है। इससे लोगों का घरों में बैठना मुश्किल हो गया है। वहीं दिन में तेज धूप होने के कारण राहगीरों को भी दिक्कत हो रही है। जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।मौसम का मिजाज फिर बदल गया। सुबह से ही तेज धूप हो जा रही है। इससे तापमान में भी वृद्धि हो गयी है। बीते 24 घंटे में तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गयी है। इससे उमस भरी गर्मी में इजाफा हो गया है।
बीते तीन दिनों से बारिश न होने के कारण धान की रोपाई पूरी तरह ठप हो गई है। वहीं खरीफ की अन्य फसलों की बुवाई भी प्रभावित हो गई है।किसानों का कहना है कि यदि बारिश जल्द शुरू न हुई तो खरीफ की प्रमुख फसल धान की रोपाई पिछड़ जाएगी। इससे उत्पादन भी प्रभावित हो जाएगा। जिले में इस वर्ष कृषि विभाग ने एक लाख दस हजार हेक्टेयर में धान की रोपाई का लक्ष्य तय किया है, लेकिन अभी तक रोपाई के मामले में दस हजार हेक्टेयर का आंकड़ा भी नहीं छू पाया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


