उमस भरी गर्मी से परेशान रहे लोग

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

मिर्जापुर में लोग उमस भरी गर्मी और बिजली कटौती से परेशान हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिनभर धूप और बादलों का खेल चलता रहा, जिससे उमस बढ़ गई। किसान भी चिंतित हैं क्योंकि बारिश होने पर उनका भूसा खराब हो सकता है।

उमस भरी गर्मी से परेशान रहे लोग

मिर्जापुर। जिले के लोग शुक्रवार को उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। सुबह से शाम तक कभी तेज धूप तो कभी बादलों के आ जाने से राहत मिल जा रही थी, लेकिन पुरवा हवा के कारण उमस बढ़ गई थी। राहगीर और अन्य लोग पसीने से तरबतर रहे। वहीं, दोपहर में बिजली गुल हो जाने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम के मिजाज को लेकर लोग काफी चिंतित हैं। अभी लोग आंधी-पानी में हुई क्षति से उबरे भी नहीं थे कि शुक्रवार को फिर मौसम का मिजाज बदल गया।

सुबह तेज धूप हुई लेकिन कुछ देर बाद आसमान में बादल छा गए। धूप और बादलों में पूरे दिन लुकाछिपी का खेल जारी रहा, जिससे उमस बढ़ गई और लोग गर्मी से परेशान रहे। वहीं, दोपहर के समय बिजली भी गुल हो गई, इससे लोगों का घरों में बैठना मुश्किल हो गया। बीते तीन दिनों से बिजली की आंख मिचौली से इर्न्वटर भी पूरी क्षमता के अनुसार चार्ज नहीं हो पा रहा है। इससे दोपहर के समय बिजली कटौती होने पर इर्न्वटर भी जवाब दे रहा है। यही स्थिति रात में भी रहती है। मौसम के मिजाज से किसान भी चिंतित हैं। अभी कई किसान खलिहान में रखा भूसा सुरक्षित नहीं रख सके हैं। यदि बारिश हुई तो किसानों का भूसा खराब हो सकता है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।