
भैरो प्रसाद नेत्र चिकित्सालय में ग्लूकोमा के इलाज की भी सुविधा
Mirzapur News - मिर्जापुर के भैरो प्रसाद जायसवाल नेत्र चिकित्सालय में अब ग्लूकोमा के मरीजों का इलाज किया जाएगा। शासन ने अस्पताल को अपग्रेड करने का फैसला लिया है और इसके लिए छह करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। नए उपकरणों के साथ ही डेंटल, आर्थोपेडिक और फिजियोथेरपी इकाई की भी स्थापना की जाएगी।
मिर्जापुर। नगर के सिविल लाइन स्थित भैरो प्रसाद जायसवाल नेत्र चिकित्सालय में अब ग्लूकोमा के मरीजों का भी इलाज किया जाएगा। शासन ने इस नेत्र चिकित्सालय को अपग्रेड करने का फैसला किया है। नेत्र चिकित्सालय में आवश्यक चिकित्सा उपकरण और अन्य व्यवस्थाओं के लिए छह करोड़ एक हजार रुपये बजट भी आवंटित कर दिया है। शासन से बजट मिलते ही नेत्र चिकित्सालय के अपग्रेडेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। शासन ने नगर के सिविल लाइन स्थित भैरो प्रसाद जायसवाल नेत्र चिकित्सालय का आधुनिकीकरण करने का फैसला किया है। नेत्र चिकित्सालय के आकस्मिक ईकाई में इमरजेंसी रिसेसिटेशन किट, सक्शन मशीन हाई वैक्यूम, आक्सीजन सिलेण्डर वी टाइप, इन्फ्यूजन पम्प, मोबाइल एक्स-रे मशीन-60 एमए, फर्नीचर, सेमी फाउलर बेड विद स्लाइन स्टैंड मैट्स, एपाक्सी काटिंग, बेड स्टूल की व्यवस्था की जाएगी।
वहीं गंभीर रोगियों के लिए आईसीसीयू वार्ड की भी व्यवस्था की जाएगी। आईसीसीयू वार्ड में चार बेड की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा पल्स आक्सीमीटर, डिजिटल ईसीजी मशीन, ट्राली सहित आक्सीन सिलेंडर, इन्फ्यूजन पम्प, आलमारी, बड़ा फ्रिज, दो टन का स्लीप्ट एसी, आपरेशन टेबल, बीपी उपकरण भी खरीदा जाएगा। इसके अलावा आपरेशन के लिए आवश्यक चिकित्सा उपकरण भी खरीदे जाएंगे। अस्पताल में एक नया आरपेशन थिएटर भी बनवाया जाएगा। नेत्र विभाग में ग्लूकोमा का भी होगा इलाज मिर्जापुर। भैरो प्रसाद नेत्र चिकित्सालय में अभी तक नेत्र रोगियों के मोतियाबिंद और अन्य नेत्र संबंधी बीमारियों का इलाज किया जाता रहा है। अब शासन के निर्देश पर ग्लूकोमा के नेत्र रोगियों का भी इलाज किया जाएगा। इसके लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के साथ ही आवश्यक उपकरण की भी व्यवस्था की जाएगी। अब ग्लूकोमा के मरीजों को अपना इलाज कराने के लिए दिल्ली, लखनऊ या मद्रास नहीं जाना पड़ेगा। अब अस्पताल में डेंटल, आर्थोपेडिक और फिजियोथेरपी भी खुलेगा मिर्जापुर। भैरो प्रसाद नेत्र चिकित्सालय में नेत्र, स्कीन के साथ ही डेंटल, आर्थोपेडिक और फिजियोथेरपी इकाई की भी स्थापना की जाएगी। मण्डलीय अस्पताल में जगह कम होने से अब इन विभागों को भैरो प्रसाद नेत्र चिकित्सालय में स्थानांतरित करने का फैसला किया गया है, जिससे जहां मेडिकल कॉलेज को अन्य नए विभाग खोलने के लिए पर्याप्त जगह मिल जाएगी। वहीं, भैरो प्रसाद बहुखण्डीय नेत्र चिकित्सालय में इन विभागों के आ जाने से मंडलीय अस्पातल में मरीजों की भीड़ भी कम हो जाएगी। मरीजों को इलाज कराने में बेहतर सुविधा मिलेगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




