प्रवक्ता भर्ती परीक्षा नकल विहीन कराने का निर्देश

हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

-14 जून को 13 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी परीक्षा चुनार पुल पर शीघ्र जाली लगवाने के लिए अधीक्षण अभियंता ने दिया निर्देश

प्रवक्ता भर्ती परीक्षा नकल विहीन कराने का निर्देश

मिर्जापुर,संवाददाता। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में 14 जून को जिले के 13 केंद्रों पर आयोजित राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता भर्ती परीक्षा-2025-2026 की तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होने प्रवक्ता भर्ती परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सेक्टर,जोनल मजिस्ट्रेटों,केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक निर्देश दिए। नगर में मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार को परीक्षा के नोडल अधिकारी नामित किया है। डीएम ने सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को परीक्षा के एक दिन पूर्व आवंटित परीक्षा केंद्र की तैयारी का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहाकि प्रश्न पत्रों के गोपनीय पैकेटस केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त परीक्षा सहायक,आयोग के सहायक पर्यवेक्षक की मौजूदगी में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में खोला जाएगा।

जिसका वीडियो रिकॉर्डिंग की करना होगा। साथ ही अन्य व्यवस्थाएं केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था,इमरजेंसी में अभ्यर्थियों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा,पुलिस बल आदि के तैनाती के निर्देश दिए गए। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 तक जनपद के 13 परीक्षा केद्रों पर आयोजित होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।