लेखपाल भर्ती परीक्षा: साढ़े नौ बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

मिर्जापुर में 21 मई को होने वाली लेखपाल भर्ती परीक्षा-2026 की तैयारियों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने परीक्षा को शांति, पारदर्शिता और निष्पक्षता से संपन्न कराने के निर्देश दिए। 15 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 6000 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान लाने पर प्रतिबंध रहेगा।

लेखपाल भर्ती परीक्षा: साढ़े नौ बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश

मिर्जापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में 21 मई को होने वाले लेखपाल भर्ती परीक्षा-2026 के तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न कराने का निर्देश दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक माया राम ने बताया कि लेखपाल मुख्य परीक्षा 21 मई को एक पाली में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रारंभ होने के आधे घंटे पहले यानि 9.30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र के अन्दर प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। जनपद में परीक्षा लिए कुल 15 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 6000 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

परीक्षा केंद्र के अन्दर किसी परीक्षार्थी को मोबाइल फोन, ब्लूटूथ अथवा अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर प्रवेश करने पर प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा संचालन लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, प्रत्येक केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कर ली जाएं। सुरक्षा, पेयजल, विद्युत एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जाए। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई तय करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा से संबंधित उपलब्ध कराई गई बुकलेट का सभी अधिकारी गहन अध्ययन कर लें। उसमें दिए गए दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन तय करें। सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करने, केंद्र पर पेयजल, शौचालय सहित अन्य मूलभूत व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित करवा लें। कहा कि पुलिस की सतर्कता आवश्यक है। यातायात निरीक्षक को परीक्षा के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था सुगमता से संचालित हो। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि/रा अजय कुमार सिंह, अपर पुंलिस अधीक्षक नितेश सिंह, सभी उपजिलाधिकारी और परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापक/प्राचार्य उपस्थिति रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।