लापरवाही बरतने पर दस सफाई कर्मचारियों को नोटिस

Mar 14, 2026 02:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - मिर्जापुर में विंध्याचल मेला ड्यूटी में लापरवाही के चलते जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने सफाई कर्मचारियों को नोटिस जारी किया। यह कार्रवाई अमरावती चौराहा, कालीखोह और अष्टभुजा क्षेत्रों में सफाई कार्य का निरीक्षण करते समय की गई। पंचायत विभाग के लगभग 450 कर्मचारी मेले में सफाई के लिए तैनात हैं।

लापरवाही बरतने पर दस सफाई कर्मचारियों को नोटिस

मिर्जापुर,संवाददाता। विंध्याचल मेला ड्यूटी में लापरवाही एवं कार्य स्थल से अनुपस्थित रहने के आरो में शनिवार को जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने सफाई कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई डीपीआरओ ने अमरावती चौराहा,कालीखोह,अष्टभुजा आदि क्षेत्रों में चल रही सफाई कार्य के निरीक्षण के दौरान किया। दो शिफ्ट में सफाई के लिए पंचायत विभाग के लगभग साढ़े चार सौ कर्मचारियों को विंध्याचल मेला परिक्षेत्र में तैनात किया गया है। डीपीआरओ ने सुबह अमरावती चौराहा,कालीखोह,अष्टभुजा,शिवपुर तारा मंदिर आदि क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मचारियों की लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।