उद्यमियों की समस्याओं के तत्काल निस्तारण पर जोर
Mirzapur News - डीएम पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक बैंकर्स सहित सभी सम्बन्धित अधिकारियों को उद्यम

मिर्जापुर। डीएम पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय उद्योग बंधु की बैठक बैंकर्स सहित सभी सम्बन्धित अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर ससमय निस्तारण करने का निर्देश दिया। कहाकि उद्यमियों को अनावश्यक भटकना न पड़े। सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा के दौरान डीएम ने प्रबंधक लीड बैंक को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदन व स्वीकृति के सापेक्ष बैंकर्स ससमय ऋण वितरण सुनिश्चित करे। जिससे वे अपने उद्यम को लगा सकें। सीएम युवा उद्यमी विकास योजना 2025-26 में 2600 लक्ष्य के सापेक्ष विभिन्न बैंकों 5009 आवेदन पत्र आनलाइन अग्रसारित किए।इनमें 1902 आवेदन स्वीकृत हुए और 1798 आवेदन पत्र वितरण किया गया।
वहीं 566 आवेदन पत्र बैंकों में लम्बित है। ओडीओपी निवेश मित्र,सीएफसी निर्माण पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निवेश मित्र योजना की समीक्षा के तहत प्राथमिकता पर ससमय निस्तारण का निर्देश दिया। बैठक में एसपी अपर्णा रजत कौशिक, उपायुक्त उद्योग संदीप कुमार व जिले के उद्यमी उपस्थित रहें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


