ग्राम प्रधान का प्रसाशनिक, वित्तीय अधिकार बहाल
Oct 19, 2024 03:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Mirzapur News - मिर्जापुर के जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मिश्रपुर गाँव की प्रधान सीता देवी के प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार बहाल कर दिए हैं। यह निर्णय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में लिया गया है। पहले, प्रधान के...

मिर्ज़ापुर, संवाददाता । उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन के क्रम में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने छानबे ब्लॉक के मिश्रपुर गाँव की प्रधान सीता देवी के प्रशासनिक व वित्तीय अधिकार बहाल कर दिया है। साथ ही जिलाधिकारी ने 30 सितम्बर को जारी अपने आदेश को निरस्त कर दिया है। इसके पूर्व जिलाधिकारी ने कथित तौर पर गबन-घोटाले के आरोप में प्रधान के समस्त अधिकारों को सीज करते हुए ग्राम निधि व अन्य खातों के संचालन पर रोक लगाते हुए तीन सदस्यीय टीम के गठन का आदेश जारी किया था। जिलाधिकारी के निर्देश को लेकर प्रधान समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


