प्रमुख ईदगाह और मस्जिदों पर तैनात रहेगी पुलिस
Mirzapur News - मिर्जापुर में बकरीद के दिन सुरक्षा के लिए प्रमुख ईदगाह और मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे से निगरानी होगी। 252 मस्जिदों और 61 ईदगाहों पर अतिरिक्त पुलिस बल, साइबर सेल की नजर और शरारती तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मिर्जापुर। बकरीद के दिन जिले के प्रमुख ईदगाह और मस्जिदों के बाहर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। थाने के अलावा अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। संवेदनशील व मिश्रित इलाकों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। अफवाह फैलाने वालों और सोशल मीडिया पर साइबर सेल की नजर रहेगी। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि गुरुवार को बकरीद है। जिले में 252 मस्जिद और 61 ईदगाह हैं। प्रमुख मस्जिद और ईदगाह पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। इसमें 11 इंस्पेक्टर, 18 सब इंस्पेक्टर, 116 कांस्टेबल, नौ क्यूआरटी, एक प्लाटून पीएसी, 55 पीआरवी, छह फायर ब्रिगेड, आठ ट्रैफिक इंचार्ज तैनात रहेंगे।
इसके अलावा स्थानीय थाने की पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। प्रमुख स्थानों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। शहर के इमामबाड़ा, रामबाग, मुकेरी बाजार, पुरी कटरा के अलावा कछवां, कंतित समेत अन्य स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात रहेगी। सभी पुलिसकर्मी दंगा नियंत्रण उपकरण से लैस रहेंगे। सुबह से सीओ समेत अन्य पुलिस अधिकारी अपने अपने वाहनों से इलाके में भ्रमणरत रहेंगे। शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। किसी प्रकार की अफवाह या शरारत करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं सोशल मीडिया पर टीम नजर रख रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


