Mirzapur News: चोरी के दोषी को दो माह का कारावास
हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Mirzapur News: मिर्जापुर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने चोरी के मामले में सत्तन उर्फ सत्यनारायण को दो माह की साधारण कारावास की सजा सुनाई है। यह मामला विंध्याचल कोतवाली से संबंधित है।

Mirzapur News: मिर्जापुर। चोरी के मामले की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल कुमार सिंह की अदालत ने बुधवार को दोषी कंतित पुरवा निवासी सत्तन उर्फ सत्यनारायण को दो माह के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। मामल विंध्याचल कोतवाली का है।


