Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsMirzapur Bolero Overturns in Gadai River All Passengers Escape Unharmed
बेचूबीर जा रहे श्रद्धालुओं की बोलोरो गड़ई नदी में पलटी, बाल-बाल बचे लोग

बेचूबीर जा रहे श्रद्धालुओं की बोलोरो गड़ई नदी में पलटी, बाल-बाल बचे लोग

संक्षेप:

Mirzapur News - मिर्जापुर के अहरौरा में श्रद्धालुओं की बोलेरो गड़ई नदी में पलट गई। संयोग से सभी आठ लोग सुरक्षित रहे। बोलेरो चंदौली से बेचूबीर बाबा के धाम जा रही थी। ग्रामीणों ने फंसे लोगों को निकाला। नदी में पानी होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। सभी दर्शन किए बिना वापस लौट गए।

Nov 01, 2025 12:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

अहरौरा(मिर्जापुर)। चंदौली से बेचूबीर बाबा के धाम जा रहे श्रद्धालुओं की बोलोरो शुक्रवार की रात नौ बजे के करीब अहरौरा-चकिया मार्ग पर मदारपुर गांव के पास गडई नदी में पलट गई। यह तो संयोग रहा कि बोलोरो में बैठे सभी आठ लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद सभी बोलेरो सवार वापस लौट गए। इससे नाम की जानकारी नहीं हो पाई। चंदौली जिले में बार्डर पर मदारपुर गांव के पास स्थित गड़ई नदी पर पांच दशक पूर्व बने पुल की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई है। दोनों तरफ की टूटी रेलिंग की मरम्मत नहीं कराई गई है। उसी पुल से शुक्रवार की रात नौ बजे चकिया से बेचू वीर बाबा के धाम में जा रहे बोलोरों अनियंत्रित होकर गड़ई नदी में पलट गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ग्रामीणों के मुताबिक बोलेरो में तीन महिलाएं ,दो पुरुष,दो बच्चे और चालक सवार था। सभी चंदौली जनपद के परसिया गांव से बेचूबीर के धाम में दर्शन पूजन करने के लिए किराए की बोलेरो से जा रहे थे। बोलेरो जैसे ही मदारपुर के पास गड़ई नदी के पुल पर पहुंची अनियंत्रित होकर नदी में जा पलट गई। वाहन के पलटने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और नदी में पलटी बोलेरो में फंसी महिलाओं और बच्चों को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने बताया कि नदी में पानी होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों के मुताबिक सभी दर्शन पूजन किए बगैर वापस लौट गए।