25 हजार के इनामी अब्दुल का शव गंगा में उतराया मिला

25 हजार के इनामी अब्दुल का शव गंगा में उतराया मिला

संक्षेप:

Mirzapur News - मिर्जापुर में एक युवती पर ब्लेड से वार कर फरार आरोपी अब्दुल का शव महर्षि स्कूल के पास गंगा में मिला। शव की पहचान परिवार ने की। अब्दुल पर 25 हजार रुपये का इनाम था। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया है और मामले में अब तक नौ लोग जेल जा चुके हैं।

Dec 10, 2025 12:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

मिर्जापुर। युवती पर ब्लेड से वार कर फरार चल रहे आरोपी अब्दुल उर्फ सैफ का शव मंगलवार शाम महर्षि स्कूल के पास गंगा में उतराया मिला। पुलिस ने शव को मॉर्चरी हाउस भेज दिया। उनके परिजनों से शव की पहचान कराई। आरोपी अब्दुल 25 हजार रुपये का इनामी था। देर रात दो डाक्टरों के पैनल और वीडियोग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम कराया गया। कटरा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में शुक्रवार रात एक युवती के घर में युवक घुस गया था। युवती के धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर युवक ने उस पर ब्लेड से वार कर दिया था, जिससे युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस आरोपी शहर के रामबाग कुरैशनगर निवासी अब्दुल उर्फ सैफ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी थी। एसएसपी सोमेन बर्मा ने फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश चल रही थी, तभी शाम लगभग तीन बजे शहर के महर्षि स्कूल के पास गंगा किनारे पानी में एक शव उतराया मिला। स्थानीय लोगों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर एएसपी सिटी नितेश सिंह समेत शहर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और मॉर्चरी हाउस भेज दिया। पुलिस को आशंका हुई कि यह शव आरोपी अब्दुल का है, जिस पर पुलिस ने उनके परिजन और रिश्तेदारों को बुलवाया। उन्होंने शव की पहचान अब्दुल के रूप में की। देर रात दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान पोस्टमार्टम हाउस पर काफी संख्या में फोर्स तैनात रही। गणेशगंज और रामबाग में भी तैनात रही फोर्स मिर्जापुर। आरोपी का गंगा में शव मिलने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से गणेशगंज और रामबाग मोहल्ले में फोर्स तैनात कर दी गई। पुलिस फोर्स बराबर इलाके में चक्रमणरत रही। वहीं, पोस्टमार्टम हाउस भी अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई थी। पुलिस अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को सुरक्षा दृष्टि से चक्रमण करते रहने के निर्देश दिए। मामले में नौ लोग जा चुके जेल मिर्जापुर। युवती पर ब्लेड से वार मामले में अबतक नौ लोग जेल जा चुके हैं। इसमें मृत आरोपी के परिजन, रिश्तेदार और दोस्त शामिल हैं। पुलिस के अनुसार घटना के बाद गिरफ्तार आरोपियों पर सहयोग करने की बात सामने आई थी। जिस पर उन्हें जेल भेजा गया है। वहीं, पूरे घटनाक्रम और आरोपी के शव मिलने को लेकर पूरे शहर में तरह तरह की चर्चा बनी रही। परिजन और रिश्तेदारों से पहचान कराई गई शहर के महर्षि स्कूल के पास गंगा में एक शव उतराया मिला था, जिसकी पहचान फरार चल रहे इनामी अब्दुल के रूप में हुई है। मृत अब्दुल के परिजन और रिश्तेदारों से पहचान कराई गई है। उसने कटरा कोतवाली क्षेत्र के एक युवती पर ब्लेड से वार किया था। उसके बाद से वह फरार चल रहा था। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में अबतक नौ लोगों को जेल भेजा चुका है। सोमेन बर्मा, एसएसपी