डिजिटल जनगणना के लिए मकान के सूचीकरण का कार्य शुरू
Mirzapur News - मिर्जापुर में 16वीं डिजटल गणना 2027 के दूसरे चरण में मकानों के सूचीकरण का कार्य प्रारंभ हो गया है। प्रगणक अपने-अपने आवंटित ब्लॉकों में पहुंचकर घरों का चिह्नांकन कर रहे हैं। यह कार्य सितंबर तक चलेगा, जिसमें नक्शा बनाने और मकानों की संख्या का विवरण शामिल है।

मिर्जापुर। जिले में 16वीं डिजटल गणना 2027 के प्रथम चरण में पंद्रह दिन तक चले ऑनलाइन स्वगणना के समापन के बाद शुक्रवार से दूसरे चरण के मकानों के सूचीकरण कार्य प्रारंभ हो गया। घर के सूचीकरण के लिए प्रगणक जनगणना किट के साथ पहले दिन अपने-अपने आवंटित ब्लॉकों में पहुंचे। ब्लॉकों के गलियों, सड़क और मोहल्ले का भ्रमण कर घरों का चिह्नांकन किया। शनिवार से नक्शा बनाने और मकानों के सूचीकरण का कार्य किया जाएगा। हालांकि, नगर पालिका के एक वार्ड में कई ब्लॉक हैं। हर ब्लाक में दो से लेकर तीन सौ घर हैं। कई प्रगणक ऐसे भी रहे जिनके काफी माथापच्ची के बाद भी लोग समझ नहीं पाए कि मकानों के सूचीकरण का कार्य कैसे होगा।
जनगणना सुपरवाइर पवन उपाध्याय ने बताया कि मकानों के सूचीकरण के लिए प्रथम दिन प्रगण अपने अपने एरिया में पहुंचकर जनगणना किट के माध्यम से मकानों के चिन्हांकन किया। उन्होंने बताया कि नगर के नारघाट, मुसफ्फरगंज, बल्ली का अड्डा समेत अनगढ़ आवास विकास आदि क्षेत्रों में पहुंचे प्रगणकों ने चिह्नांकन का कार्य किया। ब्लॉक के अनुसार नजरी नक्शा बनाने के बाद मकानों के सूचीकरण का कार्य करेंगे। मकान के सूचीकरण का कार्य सितंबर तक चलेगा। शिक्षक/ प्रगणक फिरदौस ने बताया कि उन्होंने पहले दिन नगर पालिका के वार्ड 29 बथुआ के ब्लॉक 319 के आवंटित क्षेत्र का पहले दिन भ्रमण कर चिह्नांकन किया। उनके ब्लॉक में 200-220 मकान हैं। एक ओर से मकान के नंबरिंग के लिए चिह्नांकन किया। साथ ही नजरी नक्शा भी तैयार कर सुपरवाइजर के पास जमा किया जाएगा। इसी तरह शिक्षण/ प्रगणक आयशा एहसान ने बताया कि नगर के बथुआ वार्ड का उनका आवंटन किया गया है। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि पहले दिन उन्हें यह समझ में नहीं आया कि मकान गणना की शुरुआत कहां से करें। उनके ब्लॉक में 310 मकान हैं। उन्होंने बताया कि समझने के बाद शनिवार से मकान के सूचीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा। इसी तरह से प्रगणक कमर फतमा ने बताया कि उन्हें नगर का रूखड़ घाट आवंटित किया गया है। शनिवार से मकानों के सूची बनाया जाएगा। इसी तरह ग्रमीण क्षेत्रों में भी प्रगणक अपने-अपने क्षेत्र में पहुंचकर चिह्नांकन किया। शनिवार से मकानों के सूचीकरण का कार्य प्रारंभ करेंगे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


