Mirzapur News: राज्य स्तरीय गतका,ताइक्वांडो में सात स्वर्ण और 12 रजत पदक जीत किया नाम
Mirzapur News: मिर्जापुर के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय 70वीं विद्यालयी खेल प्रतियोगिता में दोहरी सफलता हासिल की। अयोध्या में गतका और गोरखपुर में ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने कई गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते। विंध्याचल मंडल की प्रतिभाओं ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से मंडल का नाम रोशन किया।

Mirzapur News: मिर्जापुर,संवाददाता। राज्य स्तरीय 70वीं माध्यमिक विद्यालयी खेल प्रतियोगिता में विंध्याचल मंडल के खिलाड़ियों ने दोहरी सफलता हासिल कर प्रदेश में मंडल का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों में आयोध्या में गतका और गोरखपुर में ताइक्वांडो में गोल्ड औा सिल्वर मेडलों की झड़ी लगा दी है।
खेलों में सफलता
दो साल पहले गतका में हाथ आजमाने वाले छात्र-छात्राओं ने तीन से पांच अक्तूबर तक रामनगरी अयोध्या में आयोजित प्रदेश स्तरीय गतका में पांच गोल्ड मेडल और नौ सिल्वर मेडल के साथ कुल 14 मेडल जीत कर विंध्याचल मंडल की झोली में डाले हैं। गतका प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक वर्ग में मिश्री लाल इंका का प्रिंस सरोज गोल्ड मेडल, आर्यन मिश्रा,उत्कर्ष सरोज आशीर्वाद इंका सिल्वर मेडल,श्याम बाबू यादव मां ज्ञानेश्वरी इंका भदोही सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहे। अंडर-17 बालिका में माता प्रसात माता भीख इंका की आंचल एवं आशीर्वाद इंका की पिंकी यादव,आरसीएम इंका की निधि यादव एवं अर्पिता दुबे स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। वहीं अंडर-19 बालक वर्ग में उदय कुमार,सत्यम बिंद,विशाल यादव,राज यादव सभी मिश्रीलाल इंका मवैया ने सिल्वर मेडल जीत कर विंध्याचल मंडल को खुशियों की सौगात दी है।
ताइक्वांडो में प्रदर्शन
इसी प्रकार गोरखपुर में तीन से चार अक्तूबर तक हुई प्रदेश स्तरतीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अंडर-17 बालिका में ओवर तीसरे स्थान पर कब्जा जमाकर नाम रोशन किया है। ताइक्वांडों में सृष्टि गुप्ता और संविदा श्रीमाली ने स्वर्ण पदक और ज्योति वर्मा,इकरा,अंशिका कनौजिया ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। छात्र-छात्राओं की सफलता पर विंध्याचल मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक उदय भान ने छात्रों को जीवन में सफल खिलाड़ी बन कर प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया है। साथ ही मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजवन सिंह और जनपदीय क्रीड़ा सचिव सतीश कुमार सिंह ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इसके अलावा गोरखपुर में सोमवार से बालक वर्ग का ताक्वांडो प्रतियोगिता का आगाज हुआ है। बालकों से भी मेडल की उम्मीद है।

