अहरौरा क्षेत्र में खनन कार्य में बंद हो मशीनीकरण: संदीप
Mirzapur News - अहरौरा में दुर्गाजी मंदिर पर खदान मजदूर यूनियन का जिला सम्मेलन हुआ। संदीप पांडेय ने कहा कि मशीनीकरण के कारण मजदूरों को रोजगार नहीं मिल रहा है और प्रदूषण बढ़ रहा है। उन्होंने मनरेगा के पुराने प्रारूप की मांग की और मजदूरों के लिए श्रम कार्ड और पेंशन की मांग की। प्रदूषण पर रोक लगाने की भी आवश्यकता बताई।

अहरौरा। क्षेत्र के दुर्गाजी मंदिर पर शुक्रवार को खदान मजदूर यूनियन का जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन को सोशलिस्ट पार्टी इंडिया के प्रधान महासचिव और मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित संदीप पांडेय ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अहरौरा क्षेत्र में संचालित खनन पट्टा में मशीनीकरण से क्षेत्र के मजदूरों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। धूल उड़ने से प्रदूषण फैल रहा है। खनन में मशीनीकरण तत्काल बंद किया जाए, जिससे मजदूरों को रोजी-रोटी मिल सके। साथ ही उन्होंने मनरेगा के पुराने प्रारूप को लागू करने की मांग की। कहा कि जीराम जी योजना में मजदूरों का हित सुरक्षित नहीं है।
उन्होंने कहा कि सभी को सम्मानजनक काम मिले और मजदूरी की गारंटी हो, शिक्षा और स्वास्थ्य सबके लिए समान रूप से उपलब्ध हो। खनन में अराजकता और प्रदूषण पर रोक लगाई जाए। सभी मजदूरों को श्रम कार्ड मिले। साथ ही सिलिकोसिस जैसी बीमारी में मरने वाले मजदूर को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद सरकार करे। वहीं, साठ वर्ष से अधिक उम्र के सभी श्रमिकों को कम से कम तीन हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दिया जाए। प्रदीप शुक्ला ने कहा कि अहरौरा क्षेत्र के खनन क्षेत्र भगौतीदेई, सोनपुर, धुरिया, चित्तविश्राम सहित अन्य क्षेत्रों में उड़ते धूल के कड़ों और प्रदूषण से लोग टीबी, दमा और सिलिकोसिस जैसी घातक बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। प्रदूषण पर पूरी तरह रोक लगाई जाएं और प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाए। सम्मेलन को मुन्ना चौबे, गोपाल दास गुप्ता आदि ने संबोधित किया। संचालन रामआसरे और उर्मिला विश्वकर्मा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जनार्दन त्रिपाठी, प्रमोद केशरी, शकुंतला आदि मौजूद रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



