Mirzapur News: प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर स्वागत
हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Mirzapur News: मिर्जापुर में पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी के निवास पर मिन्हाज अहमद छोटे खान का उत्तर प्रदेश का प्रवक्ता बनाए जाने पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अनुसूचित जाति के महासचिव दुर्गा प्रसाद चौधरी और अन्य नेताओं ने उनकी प्रतिभा की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Mirzapur News: मिर्जापुर। नगर के सबरी स्थित अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी के निवास पर उत्तर प्रदेश का प्रवक्ता बनाए जाने पर मिन्हाज अहमद छोटे खान का स्वागत किया गया। अनुसूचित जाति के प्रदेश महासचिव दुर्गा प्रसाद चौधरी, कड़े प्रसाद चौधरी, जिला पंचायत सदस्य कृष्ण गोपाल चौधरी, अंकुर श्रीवास्तव, आजाद ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता का स्वागत किया। अंगवस्त्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

