कार के धक्के से बाइक सवार अधेड़ की मौत

हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

श्री साई परिवार सेवा संगठन द्वारा कल दिनांक 5/6/26 दिन शुक्रवार को 3 बजे से शाम 6 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन रक्त केंद्र मंडलीय चिकित्सालय मिर्जापु

कार के धक्के से बाइक सवार अधेड़ की मौत

मिर्जापुर, संवाददाता पड़री थाना क्षेत्र के अकसौली चौराहे के पास गुरुवार की सुबह कार के धक्के से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पड़री थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि भदोही जिले के मानिकपट्टी गांव निवासी 55 वर्षीय रामजी विश्वकर्मा पड़री थाना क्षेत्र के सिकरी गांव स्थित अपने रिश्तेदार के यहां आए थे। गुरुवार की सुबह यहां से बाइक लेकर घर जाने के लिए निकले। जैसे ही अकसौली चौराहे के पास पहुंचे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे कार ने बाइक में टक्कर मार दिया।

कार की चपेट में आने से बाइक सवार रामजी गंभीर रुप से जख्मी हो गए। घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। तब तक चालक कार लेकर मौके से भाग निकला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पड़री पुलिस ने घायल को ग्रामीणों की मदद से मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर मृत अधेड़ के परिजन भी पहुंच गए। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।