कूड़े के ढेर में लगी आग, लापरवाही

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - गोपलपुर गांव में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से सैकड़ों टन कूड़ा जलकर राख हो गया। आग बुझाने के प्रयास असफल रहे। कूड़े का ढेर लंबे समय से जमा था और नोडल अधिकारी ने एक माह पूर्व कूड़ा हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

कूड़े के ढेर में लगी आग, लापरवाही

जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से सैकड़ों टन कूड़ा जलकर राख हो गया। आग बुझाने के प्रयास किए गए, लेकिन असफल रहे। घटना स्थल आरआरसी सेंटर और पंचायत भवन के बीच स्थित है। जहां लंबे समय से कूड़े का बड़ा ढेर जमा था। आरआरसी सेंटर पर ताला लटका मिला। बताया गया कि एक माह पूर्व नोडल अधिकारी रमाशंकर सिंह ने सेक्रेटरी को कूड़ा हटाने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके ध्यान नहीं दिया गया। प्रधान भारत प्रसाद निषाद ने बताया कि समर्सिबल पंप से आग बुझाने का प्रयास किया गया वर्ना बड़ी घटना हो सकती थी।

प्रभारी एडीओ पंचायत के अनुसार छंटाई के बाद कूड़ा पड़ा था। प्लास्टिक मैनेजमेंट यूनिट के संचालित होने के बावजूद कूड़ा डंप हो रहा है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।