Mirzapur News: मोतिया तालाब पर लगाए गए पौधे
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मिर्जापुरMirzapur News: जिगना,हिंस। पौधरोपण महाअभियान के अवसर पर छानबे क्षेत्र के 97 गावों में ढाई लाख

Mirzapur News: जिगना,हिंस। पौधरोपण महाअभियान के अवसर पर छानबे क्षेत्र के 97 गावों में ढाई लाख से भी अधिक पौधे लगाए गए। बीडियो रामपाल ने बताया कि लालगंज वन विभाग की कुशियरा नर्सरी से प्रत्येक गावों में पहले ही पौधे उपलब्ध करा दिए गए थे। बीडियो ने क्षेत्र के रसौली गांव स्थित पंचायत भवन आम,अमरूद व जामुन के फलदार पौधे लगाए। प्रशासक लालमणि पाल आदि उपस्थित रहे। प्रमुख सुमन सिंह ने ब्लाक मुख्यालय परिसर में फलदार व छायादार पौधे लगाया। अकोढ़ी गांव में प्रशासक सतीश तिवारी ने पंचायत भवन,मोतिया तालाब के तटबंध पर पौधरोपण किया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


